गाजीपुर के शहर स्थित सैयदवाडा मोहल्ले में स्थित मशहूर मल्लू के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण इस दुकान में तकरीबन 10 से 15 लाख रुपए के सामान जलकर राख हो गए। दुकान में उठना धुंवा देख आप पास के लोग तुरंत आनन फानन में दौड़ पड़े। इसके बाद आग पर मुहल्ले वासियों ने किसी तरह से काबू पाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को मुहल्ले वासियों ने सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इस शार्ट सर्किट के वजह से आग लगने से किसी की भी जान माल की हानि नहीं हुई है।



