
शैलेन्द्र शर्म
आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा दीपावली मिलन व सहभोज का कार्यक्रम नगर के श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय मेंकिया गया जिसकी अध्यक्षता नगर मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल जी ने किया जिसमें समस्त बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी नगर में निवास करने वाले सभी पदाधिकारी और निवास करने वाले सभी नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय और शैलेन्द्र अग्रवाल जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और कहा कि जैसा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल सोच है की बूथ अध्यक्ष ही पार्टी के आधार स्तंभ होते हैं और उनको उचित सम्मान और अपनी बात पार्टी फोरम में कहने का अपने विचार व्यक्त करने का स्वतंत्र हो इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों को बूथ अध्यक्ष के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए किया गया जिसमें आए हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई जिसमे पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा अखिलेश कुमार मिश्रा, हाफिजपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष पाठक, सन्त प्रसाद अग्रवाल,सुरेश शर्मा चण्डिका नन्दन सिंह जिला मंत्री जूही श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र मनोज कुमार बौद्ध धर्मेंद्र सिंह राजन उपाध्याय बन्दना पाण्डेय अवनिश चतुर्वेदी नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान अमन गर्ग नगर मंत्री पंकज मोदनवाल योगेंद्र यादव शेखर लाल श्रीवास्तव नवनीत गुप्ता आंचल सिन्हा व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अमन गर्ग ने किया साथ ही सभी लोगों ने सहभोज कार्यक्रम का आनंद लिया।