बलिया: घर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख
संवाददाता : सऊद अंसारी
बलिया। बुधवार को नौशाद अली पुत्र हैदर अली के छोटे भाई हसरत अली पुत्र हैदर अली के मुहल्ला जंगे अली,शहर बलिया के में स्थित मकान में रात 1 बजे घर में आग लग गई । परिवार वालों का कहना है कि सभी घर और मुहल्ले के लोगों में खलबली मच गई, लोगों ने देर रात तक आग बुझाने की कोशिश करते रहें लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी तुरंत बलिया पुलिस को खबर किया गया और साथ में फायरब्रिगेड वालों को बुलाया गया सभी की मेहनत से आग 3 घंटे में बुझ पायी। बताया जा रहा है कि बिजली की वजह से आग लगी। आग लगने की वजह से एक से दो लाख तक का समान नुकसान हुआ जिसमें लड़की की शादी का दहेज़ का समान इकाट्टा कर के रखा गया था, खुछ जेवर थे, 3 बड़ा बक्सा था जिसमें कपड़े भरे हुए थे, 1 वासिंग मसीन था, डबल बेड का पलंग था, 30,000 कैश अलमारी के लॉकर में रखा था, एक गोदरेज की अलमारी, राशन के समान आदि समान थे।