रिपोर्ट- नेहाल अख्तर
Ballia: रसड़ा नगर प्रसिद्ध रामलीला कमेटी के कार्यालय का उद्घाटन आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया मेला मालिक राम जी स्टेट तथा संरक्षक व पूर्व चैयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने पिता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ प्रमुख रूप से उप संरक्षक श्याम कृष्ण गोयल, महामंत्री निर्मल कुमार पांडे, उपाध्यक्ष हरी चंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष इकबाल अंसारी, अनिल सोनी, बबलू सोनी राजू लोहा वाले राजेश दादा तथा सभासद निशु सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रामलीला आयोजन की भव्यता और परंपरा को बनाए रखने के संकल्प के साथ सभी को शुभकामनाएं दिए।

