2022 में हमारी मोर्चा सरकार बनाएगी आप लोग समय का इंतजार करें:-ओम प्रकाश राजभर
संवाददाता: शैलेंद्र सिंह
आजमगढ़। जिले में एक कार्यक्रम में पहुंचे भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा हमने बनाया हम लोगों का दरवाजा खुला है जो फ्री शिक्षा चाहते हैं, स्वास्थ्य व्यवस्था चाहते हैं, मुफ्त बिजली चाहते हैं उनका हम लोग स्वागत करते हैं।
आजमगढ़। जिले के महुआ गांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 2022 में हमारी मोर्चा सरकार बनाएगी आप लोग समय का इंतजार करें। ओवैसी से हाथ मिलाने के जवाब पर उन्होंने कहा कि भाजपा कल तक हमें कमजोर समझती थी अब मजबूत समझ रही हैं यह हमारी उपलब्धि हैं। भाजपा ओवैसी से हाथ मिलाने पर चिंतित नहीं है बल्कि इसलिए चिंतित है कि अब वह हिंदू मुसलमान कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा मोर्चा फ्री में शिक्षा चाहता है, स्वास्थ चाहता है, रोजगार चाहता है, नौकरी चाहता है, घरेलू बिजली बिल माफ करने के लिए हम 10 लोग एक विचारधारा के हैं भाजपा नहीं चाहती कि प्रदेश में सामान्य व अनिवार्य शिक्षा हो इसलिए वह लोग विरोध करते हैं। गरीबों को फ्री में इलाज मिले वह लोग नहीं चाहते हैं।
घरेलू बिजली 5 साल फ्री दिया जाए यह वह लोग नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग उन्हीं के वंशज से गुलदस्ता ले रहे हैं मिठाई खिला रहे हैं जफर इकबाल को बीजेपी ने राज्यसभा भेजा। बिहार में शाहनवाज हुसैन को एमएलसी बनाकर के मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 परसेंट मुसलमान वह 18% राजभर हैं टोटल 36 प्रतिशत और 35 पर सरकार बननी है इसी से भाजपा परेशान हैं।