संवाददाता: शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ। ग़ाज़ीपुर के बाद अब आजमगढ़ मे भी अधिवक्ताओं के उपर हुए हमले के विरोध में द डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने दोषियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में जुलूस निकालकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया।
मंगलवार की दोपहर द डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बैठक की और बैठक के बाद सात सूत्रीय प्रस्ताव पास किया। इसके बाद अधिवक्ता इकठ्ठा होकर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि जिले में लगातार अधिवक्ताओं के उपर हमले हो रहे है लेकिन पुलिस दोषियों को पकड़ नहीं सकी। यही नहीं नगर के बलरामपुर पुलिस चैकी के ठीक सामने स्थित एक अधिवक्ता के घर पर दिनदहाड़े चोरी की गयी लेकिन आज तक चोर पुलिस की पकड़ मे ंनहीं आये। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि पुलिस अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करें और दोषियों पर कार्रवाई करें ।