विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बड़ी मुख्तार के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़:- उत्तर प्रदेश के माफिया विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें आनेवाले दिनों में और बढ़ती दिख रही हैं। अब मुख्तार अंसारी के खिलाफ कोर्ट ने पेशी का वारंट जारी किया है। मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश के माफिया विधायक की मुश्किलें आनेवाले दिनों में और बढ़ती दिख रही हैं।अब मुख्तार अंसारी के खिलाफ कोर्ट ने पेशी का वारंट जारी किया है। मुख्तार को 22 अक्टूबर को गैंगस्टर एक्ट के तहत बनी कोर्ट नंबर 4 में पेश किया जाएगा। मुख्तार के साथ-साथ उसके गुर्गे श्याम बाबू पासी के खिलाफ भी वारंट जारी हुआ है। वह आजमगढ़ का कुख्यात अपराधी है। मुख्तार अंसारी के ऊपर कुल 52 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं श्याम बाबू पासी पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। अभी 7 अक्टूबर को माफिया और उसके गुर्गे के खिलाफ तरवां थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मऊ मुख्तार अंसारी के करीबी राजन सिंह की 60 लाख की संपत्ति जब्त की गई।बता दें कि यूपी में फिलहाल मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसने का काम जारी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत उनके परिवार पर भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। ये केस अवैध कब्जे से जुड़े हैं। इसके साथ-साथ मुख्तार की कई अवैध इमारतों को गिराया भी गया है। पिछले साल अक्टूबर में ही मुख्तार के बेटे अब्बास के घर पर छापेमारी हुई थी। वहां से विदेशी बंदूक और करोड़ों के असलहे बरामद हुए थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading