जहां आप का दर्द है वहीं हमारा फर्ज है – मिशन अस्पताल ने पेश किया उदाहरण

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। सामाजिक संगठन द्वारा एक लावारिस हालत में पड़ी चोटिल महिला को संगठन के साथियों ने प्राथमिक उपचार करते हुए जिले के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया।- कल संगठन के साथी ने सूचना दिया कि यहां चंडेश्वर के पास एक लावारिस हालत में महिला पड़ी हुई है जो अपना नाम ज्योति बता रही है लेकिन एड्रेस साफ नहीं बता पा रही है आज प्रयास सामाजिक संगठन के साथी डॉक्टर की टीम के साथ वहां पहुंचे तथा 181 नंबर पर कॉल करके सूचना दी 100 नंबर मौके पर आई – तत्पश्चात प्रयास सामाजिक संगठन के साथियों ने सही रूप से इलाज के लिए मिशन हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ अशोक सिंह जी से बात किया डा साहब ने तुरंत महिला को हॉस्पिटल लाने के लिए कहा तथा उसका इलाज वहां पर चल रहा है इसके पहले भी मिशन हॉस्पिटल द्वारा कई लावारिस मरीजों का इलाज निशुल्क किया जा चुका है। इस अवसर पर प्रयास सामाजिक संगठन के डॉक्टर हरगोविंद विश्वकर्मा, रामकेश यादव, डी एन सिंह,राजीव कुमार शर्मा, शंभू दयाल सोनकर, इंजीनियर सुनील यादव, राजबहादुर तिवारी, मनोज सिंह सहित चंडेश्वर के ग्राम प्रधान इंदु प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading