बदमाशों ने 50 वर्षीय अधेड़ को मारी गोली

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समरूपुर गांव में रविवार की शाम 5:00 बजे के करीब बाइक सवार हौसला बुलंद बदमाशों ने लगभग 50 वर्षीय अधेड़ को गोली मार दी। और मौके से फरार हो गए। घटना का कारण एक हत्या के मुकदमे में पैरवी करना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाल स्वतंत्र सिंह मौके पर पहुंचे। और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। समरूपुर गांव निवासी लौटन लगभग शाम 5:00 बजे के करीब खेत से घास लेकर घर जा रहा था। घर से पहले ही बाइक सवार बदमाश पहुंचे। और पहले नाम पूछा और फिर बदमाशों ने कहा कि जो 2007 में तुम्हारे मामा की हत्या हुई थी। उसमें गवाही करना छोड़ दो, इस पर लौटन ने कहा कि मैं गवाही करूंगा, इसके बाद बदमाशों ने लौटन को गोली मार दी। और मौके से फरार हो गए, लोगों के अनुसार बदमाश अपना मुंह गमछे से से बांधे हुए थे ।

Bite:- घायल का बेटा (श्रीकांत)

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading