पेड़ से टकराई बाइक युवक की मौत

संवाददाता: वीरन्द्रे सिंह

अमेठी। थाना मोहनगज के अन्तर्गत दोपहर तीन बजे तिलोई बाजार से मोटर साईकिल से घर जा रहे बाईक सवार की मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई घटना स्थल पर मौत सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर पहुंची जहाँ डाक्टर ने धोषित किया मृत बताते चले कि शिवकरनयादव उर्म 45वर्ष निवासी गौरा मजरे चिलूली से प़ात दस बजे अपनी मोटर साईकिल से किसी काम के लिये तिलोई बाजार आया था जहाँ काम को निपाटने के पश्चात लगभग तीन बजे वापस अपने घर जा रहा था तिलोई सेमरौता मार्ग पर सोनराई गाव मजरे पश्चिम तिलोई के पास पहुंचा ही था जहाँ नीलगायो का झुण्ड अचानक निकलने लगा और बाईक अनियंत्रित होकर जामुन के पेड से टक्करा गयी और घटना स्थल पर मृत्यु हो गयी ग़मीणो द्वारा घटना की सूचना थाना मोहनगज की पुलिस को दिया मौके पर पहुंच कर पुलिस घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द़ लेकर आई जहा डाक्टरो ने मृत धोषित कर दिया अभी पाच दिन ही मृतक दिल्ली से भाई के लडके के मुण्डन क़ार्यक़म मे शामिल होने आया था और आज शाम दिल्ली वापस जाने की तैयारी मे था जहां मेहनत मजदूरी कर जीविका उपार्जन करके पेट पालता था परिवार मे सूचना मिलने के पश्चात पत्नी बृजरानी का रो रो के बुरा हाल है क्योंकि मृतक के कोई संतान नही थी वही मात्र एक सहारा था।थानाध्यक्ष बिश्वनाथ यादव ने बताया कि लाश को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading