पीड़ित पत्रकार ने पत्नी संग दिया एसपी ऑफिस में धरना

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह

अमेठी। जनपद के कोतवाली जायस का अमानवीय चेहरा सामने आया है जिसमे पीड़ित पत्रकार को ही उल्टा पुलिस द्वारा मारा पीटा गया ।
बताते चले की पूरा मामला जनपद अमेठी के जायस थाना अन्तर्गत ग्राम खरौली का है जहां एक बार फिर से पुलिस ने अपनी आलास्य भरी कार्यशैली को दिखाने में कोई भी गुरेज नही किया । विगत 31 अगस्त को दबंग इंद्रभान सिंह व वीरेंद्र सिंह के परिजनों ने पीड़ित पत्रकार मनीष सिंह को कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से सिर में हमला कर दिया था जिसके चलते पत्रकार को सिमहँस रायबरेली के अस्पताल में अटैक पड़ गया था , तथा दाहिने हाथ व दाहिने पैर में पैरालिसिस हो गया था । बीच बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी शिप्रा सिंह जो 8 महीने की गर्भवती थी उसको भी गंभीर चोटें आई और रायबरेली जिलाअस्पताल में गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई । जब पीड़ित पत्रकार अपना इलाज करवाकर वापस घर आया तो दोबारा फिर से विपक्षियों ने डराना धमकाना शुरू कर दिया था , एसओ जायस भारत उपाध्याय को बताने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही की गई और अपराधियों को संरक्षण देते रहे । जिसका खामियाजा पीड़ित पत्रकार को 26 सितंबर की शाम 6 बजे उठाना पड़ा जब पत्रकार अपने भाई के साथ बहादुरपुर से घर आ रहा था तथा पहले से घात लगाए बैठे दबंग वीरेंद्र व उनके परिजनों ने असलहे से फायर झोंक दिया , लेकिन दोनों लोग बाल बाल बच गए तथा भाग कर घर मे जा घुसे । जिसके बाद जब एसओ जायस भारत उपाध्याय को पूरे मामले के बारे में फोन से अवगत कराया गया तो वह घर आकर पीड़ित पत्रकार व उनके परिजनों को ही धमकाने लगे तथा पत्नी शिप्रा सिंह के बीच मे बोलने से उससे भिड़ गए तथा उससे भी मारपीट की गई । सोमवार को पीड़ित पत्रकार एसपी आफिस पहुच कर पत्नी संग धरना दिया , जिसपर सीओ गौरीगंज ने जल्द ही मुकदमा लिख कर गिरफ्तार करने के एसओ जायस को निर्देश दिया ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading