दबंगो के द्वारा नल के पानी का नही हो रहा निकासी दूषित पानी पीऩे को ग्रामीण मजबूर

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह

अमेठी। चले की तहसील तिलोई के बहादुरपुर ब्लाक के अन्तर्गत मोहना ग्राम सभा बारा खां मे शालू पत्नी राजकुमार के दरवाजे सड़क के किनारे लगा हैंडपम्प जहा उपरोक्त गांव निवासी कुछ लोगो ने अपना अपना सडक के किनारे कब्जा करने की नियत से घूर लगा रखे है। जिससे नल का पानी निकासी होने मे काफी बाधा आ रही है। यही नही दर्जनो परिवार को पानी पीने का यही नल के के सहारा है पानी निकासी न होने के चलते गन्दा पानी नल के आस पास मे भरा देखा जा सकता है। मजबूरन मे लोग यही दूषित पानी पीने के लिये मजबूर है। जिससे परिवार मे आये दिन लोगो को तरह तरह की बीमारी का सामना करना पड़ता रहा है। यही नही इसकी शिकायत ग्रामीणो ने कई बार स्थानीय पुलिस प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन सहित तिलोई के जनता प्रतिनिधि तक पहुचाया गया है। लेकिन परिणाम शून्य ही रहा। पीडित के जगह जगह चौखट खटखटाने के बाद भी दर्जनो परिवार पानी पीने के लिये मजबूर है।जल्द दर्जनो पीडित परिवार जिलाधिकारी अमेठी से न्याय की लगायेगे गुहार।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading