भाजपा चला रही है फेसकवर,मास्क और सेनेटराइजर वितरण का विशेष अभियान

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर द्वारा 4 जून से 10 जून तक फेसकवर,मास्क और सेनेटराइजर वितरण के विशेष अभियान का शुभारंभ गुरूवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व मे हुआ। गाजीपुर सदर,जखनियां, जमानियां, जंगीपुर एवं जहूराबाद विधानसभा के असहाय और गरीब लोगों मे कोविड 19 से जागरूता के प्रति भाजयुमो कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर लोगों को इसके संक्रमण से बचने की विधी बताई।
जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि “जब तक कोरोना की वैक्सीन या दवा नही आ जाती तब तक हम सभी को विशेष सावधानी के साथ मास्क, फेसकवर का प्रयोग संक्रमण को रोकने के लिए करना ही होगा तथा दो गज की दुरी भी बना कर रखनी होगी ।”
इसके साथ ही अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्यामनरायन राम के नेतृत्व मे भी मास्क एवं सेनेटराइजर का वितरण जखनियां मे किया गया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading