गाजीपुर : चूल्हे की आग में समा गया हजारों का सामान

नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव में बुधवार की रात संजू देवी पत्नी जोगिंदर बिन्द मड़ई में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी।उसी समय उसकी भैस खुल कर भागने लगी ।वह भैस को पकड़ने लिए गई । कुछ समय बाद जब वापस आई तो देखी की मड़ई में तेज धुंआ निकल रहा है।जब नजदीक पहुंची तब तक मड़ई धू धू कर जलने लगी। यह देखकर वह आग आग कहकर चिल्लाने लगी।

आस-पास के लोगो ने आवाज सुनकर दौड़े तथा बुझाने में जुट गये।किसी तरह आग पर काबू तो पा गये लेकिन तब तक आग में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।जिसमें बेड, गृहस्थी का समान,रजाई तोसक, उसमें रखा चावल व गेहुँ,आदि जलकर नष्ट हो गया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading