गाजीपुर : पेट्रोल – डीजल की लगातार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

गाज़ीपुर। गुरुवार को जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पेट्रोल-डीज़ल की बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर मौजूदा सरकार के खिलाफ बिरोध प्रदर्शन किया गया.

प्रमुख बातें :

  • कांग्रेस जिला कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम जी ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई जैसे हर मुद्दे पर फेल भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार से जनता ऊब चुकी है, सत्ता में बैठे लोगों को समझ मे आ गया है कि अब दुबारा सत्ता नहीं मिलेगी, इस लिए कोरोना का भय दिखाकर ये लोग लगातार 19 दिनों से डीज़ल व पेट्रोल के दामों में बृद्धि करके जबरदस्त तरीके से लूट खसोट कर रहे हैं। जिससे चारो तरफ त्राहि त्राहि मच गई है।

शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि आज लगभग 19 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी है। देश के इतिहास में आज यह पहली बार हुआ है कि डीजल ने पेट्रोल को पीछे छोड़ दिया हो। ऐसे वक्त में जब वैश्विक महामारी हो, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अपने निम्न स्तर पर हो वहां इस तरह का कार्य सरकार की नियत पर सवाल खड़े करती है। केंद्र की भाजपा सरकार झूठ और लूट की परिचायक बन गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारा लगाया, जिसमें की पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमत वापस लो वापस लो।

कांग्रेस के लोगों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम ,किसान विरोधी सरकार अगर कम नहीं करेगी ,तो कांग्रेस के लोग सड़क के सदन तक इस लड़ाई को लड़ेंगे कांग्रेस पार्टी किसान विरोधी सरकार को किसानों का नुकसान नहीं करने देगी ।

उक्त प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से चंद्रिका सिंह ,राम नगीना पांडे, राकेश राय ,अजय कुमार श्रीवास्तव, मनसूर मिसाल जैदी, सतीश उपाध्याय, हिमांशु श्रीवास्तव, अनुराग पांडे ,राजेंद्र भारती ,बृजेश यादव,रतन तिवारी, अवधेश साहू ,पुनीत खान ,वसीम खान, आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading