गाजीपुर : गंगा का जलस्तर बढ़ते ही कटान पिड़ितों को सताने लगी चिंता

सेवराई। तहसील क्षेत्र के बारा गांव स्थित कोट मुहल्ले के मलाह जाति के लोगों को बाढ का पानी अचानक बढ़ने से परेशानियों का शामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष बाढ़ का पानी आने से हमेशा हम लोग कटान से परेशान हो जाते हैं। लेकिन प्रशासन के तरफ से लोग आते हैं और सिर्फ आश्वासन दे कर चले जाते हैं कि आप लोगों के समस्या का समाधान हो जाएगा. अगर जिला प्रशासन शिग्र कोई उपाय नहीं किया तो धरना को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बाढ़ का पानी बढ़ जाने के चलते हर वर्ष बारा के किसानों की फसल और जमीन बाढ़ के पानी के चलते हर वर्ष तबाह हो जाती है। बारा गांव के किसानों की खेती भांवरकोल थाना क्षेत्र में पड़ता है। अब बाढ़ के पानी के चलते पशुओं को खिलाने वाला हरा चारा डुब जाएगा। जिसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पडे़गा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading