गाजीपुर। नगर के जिन इलाकों में कोरोना पाजिटिव मिले है, उन इलाकों के लोगों का सैम्पलिंग लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ तीन एम्बुलेंस लगाया गया है। इन एम्बुलेंस में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई, जो लोगों का सैम्पलिंग ले रहे हैं। एम्बुलेंस पर सैम्पलिंग कराने के लिए लोगों की लाइन लगी रही।
मालूम हो कि नगर के नवापुरा, मिश्रबाजार और बड़ा महादेवा में कोरोना पाजिटिव मिले है। इससे इन मुहल्ला के लोगों में भय व्याप्त हो गया है। स्वास्थ्य विभाग भी इसको लेकर गंभीर हो गया है। इन मुहल्ला के लोगों की सैम्पलिंग जांच के लिए तीन एम्बुलेंस लगाया है। शुक्रवार को इन एम्बुलेंसों के पास जांच कराने के लिए लोगों की लाइन लगी रही।
इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी जीसी मौर्या ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीन एम्बुलेंस लगाया गया है। इसमें तैनात स्वास्थ्य कर्मी इन मुहल्लों में जा रहे हैं और जांच के लिए लोगों का सैम्पल ले रहे हैं। एक एम्बुलेंस से सौ लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सैम्पलिंग का काम एक सप्ताह तक चलेगा।