महानायक अमिताभ बच्चन की हालत गंभीर, अस्पताल में हुए भर्ती
ब्यूरो डेस्क। बड़ी खबर मुंबई से है जहां महानायक अमिताभ बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अभिताभ बच्चन ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि वो कोरोना संक्रमित हैं। अमिताभ बच्चन 77 वर्ष के है।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा कि उन्हें कोरोना संक्रमण है और उनके परिवार की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने सबसे अपील किया है कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वो अपनी जांच करवाएं।