गाजीपुर : हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब-संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय,राव आई.ए.एस. एवं वेस इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में “कोविड-19: शैक्षणिक चुनौतियां और अवसर” विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब-संगोष्ठी का आयोजित की गई।

वेव गोष्ठी का प्रारम्भ महाविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं मीडिया प्रभारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री द्वारा मंगलाचरण/सरस्वती वंदना से हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,वाराणसी के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.अरविंद कुमार जोशी ने तथ्यात्मक एवं सूचनापरक व्याख्यान प्रस्तुत किया।उन्होंने ऑनलाइन शिक्षण को समय की माँग बताते हुए इसके गुण-दोषों पर प्रकाश विस्तार से चर्चा की साथ ही भविष्य में इसे परम्परागत शिक्षण के साथ लागू करते हुए ब्लेंड लर्निंग सिस्टम का भी सुझाव दिया।

संगोष्ठी के मुख्य संरक्षक व महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य शिक्षक श्री, डॉ.अनिल कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना ने हमारी शिक्षा व्यवस्था को काफी प्रभावित किया है।महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अब हमें ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है जो रोजी-रोटी दे सके और ऐसी चुनौती से निपटने में हमारी मदद करे।राव आई.ए. एस.के संस्थापक अजीत प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड की चुनौती से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।ये समय भी बीत जाएगा और हम पहले जैसे समय में पुनः जीवन व्यतीत कर सकेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार श्रीवास्तव ने किया।

विषय प्रवर्तन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ.संजय कुमार सिंह ने किया नैक -आइ.क्यू.ए.सी.प्रभारी व रसायन विज्ञान के अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार ने वक्तव्यों का सार संक्षेप प्रस्तुत किया और डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन वेस इंडिया के डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं राजकीय कॉलेज चकिया चंदौली के प्रवक्ता डॉ. मुकेश श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस वेव संगोष्ठी में अठारह राज्यों सहित कुल 489 प्रतिभागियों ने सहभागिता की जिसमें प्रोफेसर,एसोसियेट प्रोफ़ेसर,असिस्टेंट प्रोफ़ेसर,शोध छात्र छात्राएं,शिक्षार्थियों एवं शिक्षा प्रेमियों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading