गाजीपुर : भाजयुमो ने किया निःशुल्क औषधि वितरण

गाजीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का उदघाटन नगर स्थित रामसखी देवी मेमोरियल सेवाश्रम हास्पिटल शास्त्रीनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्या, क्षेत्रीय आयुर्वेद युनानी अधिकारी डा. आनंद विद्यार्थी, भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय व सेवाश्रम हास्पिटल के चिकित्सा निदेशक डा. डीपी सिंह के उपस्थिति में लोगों को निःशुल्क दवा वितरण कर व फीता काटकर किया गया।

शिविर को सम्बोधित करते हुए डा. जीसी मौर्या ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं व सेवाश्रम हास्पिटल के चिकित्सा निदेशक डा. डीपी सिंह के अथक प्रयास से जो समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। वह सराहनीय है। निश्चित तौर पर इस ऐतिहासिक वैश्विक महामारी में लोगों को रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर ही सुरक्षित रखा जा सकता है।

क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डा. आनंद विद्यार्थी ने कहा कि कोरोना के इस काल में बचने के लिए आयुष विभाग की दवाएं कारगर साबित हो रही हैं। यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। जिससे आप स्वस्थ्य रह सकते हैं।

भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। सरकार की यह मंशा है कि कार्यकर्ता इस महामारी में लोगों की सेवा करें। इसी क्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की औषधि का वितरण शिविर का उदघाटन किया गया।

सेवाश्रम हास्पिटल के चिकित्सा निदेशक डा. डीपी सिंह ने कहा कि युवा मोर्या के कार्यकर्ता वास्तव में समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। आज निःशुल्क दवा वितरण कैम्प का उदघाटन किया गया जो आज से 15 जुलाई तक अनवरत सेवाश्रम हास्पिटल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वितरित किया जायेगा।

अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष व सभी अधिकारियों ने सेवाश्रम हास्पिटल के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश सिंह, जिला मंत्री आशुतोष राय, नगर अध्यक्ष हर्षित सिंह, नगर महामंत्री शिवम राय, अभय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading