विभाग 9 सितम्बर तक करें शिकायत का निस्तारण, नहीं तो होगी कार्यवाही : डीएम गाजीपुर

गाजीपुर | मंगलवार को जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक राईफल क्लब सभागार मे जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य की  अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में राजकीय औद्योगिक सस्थान नन्दगंज के स्वतंत्र फीडर में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ती के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता द्वारा बताया गया कि “10 दिनो के भीतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर दिया जायेगा। इस माह तक विद्युत आपूर्ति  चालू हो जायेगा।”

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये आवेदन पत्रो के निस्तारण होने पर सम्बन्धित शिकायतकर्ता से दूरभाष के माध्यम से जानकारी लेने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होने  प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्ड अप योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार
योजना, एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्वतः रोजगार योजना, तथा अन्य विभागो मेंसंचालित ़ऋण परक योजनाओ/लोन से सम्बन्धित आवेदन की प्रगति के सम्बन्ध में जिला अग्रणी प्रबंधक को अधिकाधिक सहयोग प्रदान करने के साथ 09 सितम्बर 2020 तक प्रत्येक दशा मे निस्तारण का निर्देश दिया अन्यथा सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाशगुप्ता, पुलिस अधीक्षक (शहर) गोेपी नाथ सोनी, सहायक आयुक्त अजय कुमारगुप्त, एंव सम्बधित विभाग के अधिकारी तथा जनपद के उद्यमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading