पंजाब | पुरे देश में केंद्र कि तरफ से अनलॉक 4.0 लागु कर दिया गया है और ये भी कहा गया है कि गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है. लेकिन पंजाब के लुचियाना में कुछ अलग ही तश्वीर नज़र आ रही है. जानकारी के मुताबिक यहाँ वीकेंड लॉक डाउन है. जो दुकानदारों को रास नहीं आ रहा है, स्वाभाविक सी बात है की इस कोरोना युग ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है तो लुधियाना में दूकानदार भीख मांगना शुरू हो गये और पंजाब सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं.
आपको बता दें कि एक दुकानदार ने बताया,”वीकेंड में दुकानें बंद होने से हमें काफी नुकसान हो रहा है। हमारी मांग है कि हमें वीकेंड में दुकानें खोलने की इजाजत दी जाए।”
पंजाब: लुधियाना के दुकानदारों ने वीकेंड में दुकानें बंद होने को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ भीख मांगकर अपना विरोध जताया। एक दुकानदार ने बताया,"वीकेंड में दुकानें बंद होने से हमें काफी नुकसान हो रहा है। हमारी मांग है कि हमें वीकेंड में दुकानें खोलने की इजाजत दी जाए।" pic.twitter.com/AQmxmeJlPJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2020