ब्यूरो डेस्क | पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार ने मंगलवार को देश के नए निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ भारत चुनाव आयोग के सदस्य हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग में अशोक लवासा का स्थान लिया है।
चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था। बता दें कि राजीव कुमार 1984 बैच के रिटायर्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसर हैं। उनके पास सार्वजनिक नीति और प्रशासनिक क्षेत्र का 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
उन्होंने BSC और LLB के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबिलिटी में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है। राजीव कुमार को पीएम नरेंद्र मोदी की वित्तीय समावेशन की योजना के मुख्य क्षेत्रों में काम करने के लिए जाना जाता है। इनमें प्रधानमंत्री जन धन योजना और मुद्रा ऋण योजना जैसी बड़ी और महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
Rajeev Kumar assumes charge as the new Election Commissioner of India. He joins the Election Commission of India with Chief Election Commissioner Sunil Arora and Election Commissioner Sushil Chandra. pic.twitter.com/86urw3YH87
— ANI (@ANI) September 1, 2020