संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, हत्या की आशंका

संवादाता : शैलेन्द्र शर्मा

आजमगढ़ | अतरौलिया थाना क्षेत्र के करमैनी, मदियापार ,थाना अतरौलिया निवासी माता प्रसाद यादव उम्र लगभग 76 वर्ष की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ,जिसकी सूचना गाज़ियाबाद से इनके नाती ने फोन पर दी। इनके पास कोई औलाद नहीं थी तथा खेती बाड़ी का काम करते थे ,तथा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे ।इनको किडनी और लीवर संबंधित बीमारी भी पहले से थी । 15- 20 दिन पहले अपनी जमीन को गांव में भतीजे के नाम वरासत कर दिए थे ।इनका नाती जो गाजियाबाद के नोएडा में रहता है डायल हंड्रेड को सूचित कर इस बात की जानकारी दी तथा बताया कि माता प्रसाद की मौत नही हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना पर शीतला प्रसाद पांडे क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर ने क्या कहा ? यहाँ देखें :

 

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading