ब्यूरो डेस्क | भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कल दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया. उनका निधन फेफड़े में संक्रमण की वजह से हुआ. प्रणब मुखर्जी के गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे. उनके निधन की खबर ने शोक के लिफाफे में पूरे देश को लपेट दिया.
राष्ट्रीय शोक
केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में 7 दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. प्रणब मुखर्जी के निधन पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने भी 1 सितंबर को राज्य में शोक घोषित किया है. सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. राज्य पुलिस दिवस समारोह भी 2 सितंबर के लिए स्थगित कर दिया गया है.
अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि में पीपीई किट और सेनेटाईज़ेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजाजी मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंचें. इससे पहले पूरे इलाके को सैनिटाइज कर लिया गया था. तो वहीँ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पार्थिव शरीर को लोधी श्मशान घाट लाया गया था. यहीं पर उनका अंतिम संस्कार हुआ. प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव थे, इसलिए उनके अंतिम संस्कार में एसओपी का पालन किया जा गया है. तो वहीँ इस मौके पर उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी और परिवार के बाकी सदस्य पीपीई किट पहने हुए नजर आएं.
Delhi: Mortal remains of former President #PranabMukherjee brought to Lodhi Crematorium. His last rites are being performed. pic.twitter.com/w5sSBKd8Kp
— ANI (@ANI) September 1, 2020