डिजिटल न्यूज़ का असर – दिलदारनगर कांड में एसपी ने लिया एक्शन
गाजीपुर। शनिवार की मध्य रात को दिलदारनगर थाना के दिलदारनगर गांव में पुलिस की दबिश के दौरान फल विक्रेता सलीम कुरैशी (55) का पैर टूटने और उसके पत्नी द्वारा पुलिस द्वारा मारपीट कर घायल करने और पैसा छीनने के मामले में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने जाँच का आदेश दिया था। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं, अत: आम जनमानस भी पुलिस अधीक्षक से उम्मीद लगाये बैठा था. आपको बता दें इस मामले को लेकर डिजिटल मीडिया जैसे सोशल मीडिया और डिजिटल न्यूज़ चैनल्स ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया था.
मालूम हो कि एसपी के आदेश पर बीते सोमवार की दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार झा दोपहर में पीड़ित के घर पहुंचे और घटना के संबंध में घायल पीड़ित के परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी ली थी। बताया गया था कि “दिलदार नगर थाना इंचार्ज ने कहा है कि सलीम कुरैशी, पुलिस से भागते हुए करीब 5 फिट ऊँची दिवार से कूद गया था, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट कर बाहर निकल गई.”
लेकिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने दिलदारनगर थाना में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल दिलीप कुमार यादव, कांस्टेबल राजू कुमार और कांस्टेबल कुंदन कुमार को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की है। पुलिस कप्तान की इस कार्रवाई से थाना के अन्य अधिकारियों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
ABT News पर भी इस खबर को प्रमुखता से चलाई गई थी. यहाँ देखें विडियो :