आधार कार्ड संशोधन के नाम पर हो रहे लूट के खिलाफ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

शैलेन्द्र शर्मा


आजमगढ़, 02 नवम्बर। कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपाकर आधार कार्ड संशोधन में हो रही मनमाना लूट-खसोट का विरोध किया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि आधार कार्ड संशोधन के नाम भारी लूट-खसोट हो रही है। सरकार द्वारा संचालित सारी योजनाओं में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है, जिसमें अब मोबाइल पर ओ०टी0पी0 आ रहा है। पूर्व में बने आधार कार्डो में 80 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर नही है या पुराना मोबाइल नम्बर है जो बन्द हो गये है। ऐसे में नाम पता मोबाइल नम्बर संशोधन के लिये आवेदकों को भोर में 4 बजे से ही लाइन लगाना पड़ रहा है। उसमें भी मात्र 25 आवेदकों का संशोधन हो पा रहा है। पोस्ट आफिस और आधार संशोधन केन्द्र पर से लोगों को जनसेवा केन्द्र पर अप्वाइंटमेन्ट आनलाइन कराने के लिये भेजा जा रहा है, जहाँ आवेदक से 500 रूपया से एक हजार रूपया तक अवैध वसूली की जा रही है। कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष ने 03 बिन्दुओं पर मांग पत्र प्रस्तुत कर कहा कि। मांगे पूरी न होने की दशा में पार्टी आन्दोलन के लिये बाध्य होगी। मांगों में आधार संशोधन के नाम पर की जा रही 500 रूपये से एक हजार रूपये तक की अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगायी जाय। आमजन की समस्याओं को देखते हुए प्रत्येक तहसीलों में कम से कम 25 आधार सांशोधन केन्द्र बनाये जाय। आधार संशोधन में अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ जॉच कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading