कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुकदमे वापस ले प्रशासन नहीं तो गंभीर होंगे परिणाम : जनक कुशवाहा

गाजीपुर: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दाखिल करने पर प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए विचार विमर्श किया तथा प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं नहीं तो प्रशासन को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा कांग्रेस का कार्यकर्ता आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है । इसके लिए प्रशासन जो भी यातनाएं देना चाहेगा हम उसका माकुल जवाब देंगे.

जनक कुशवाहा ने आगे कहा कि जनपद में 144 धारा नहीं लागू है और राजनैतिक कार्यकर्ता 100 लोगों के साथ राजनैतिक कार्यक्रम कर सकता है ,जिसके तहत हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को पुलिस के धक्का-मुक्की होने पर जिला अध्यक्ष सुनील राम जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता विरोध जता रहे थे। इस पर प्रशासन इतनी डर गई की उस पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दी हम इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं प्रशासन जल्द से जल्द मुकदमे वापस ले नहीं तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए विवश होगी।

इसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष मनसूर संटू जैदी, लाल साहब यादव,कुसुम तिवारी, राजेश गुप्ता, ओम प्रकाश पासवान, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे, विद्याधर पांडे, महबुब निशा, पंचायती राज संगठन के अशोक कुशवाहा, लालू चौधरी ,इरफान खान, दिग्विजय गुप्ता ,गयासुद्दीन अंसारी ,झुन्ना शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading