ग़ाज़ीपुर : करीब 2 किलो गांजे के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। मरदह थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन किलो गांजा बरामद किया। उपनिरीक्षक योगेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रात में करीब साढ़े 11 बजे कंचहरी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जागोपुर तिराहा बाइपास से अलग-अलग बाइकों पर सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्त में बरेसर थाना के पिंडारी निवासी मृत्युंजय यादव के पास से 1 किलो 600 ग्राम और राजीव यादव के पास से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि लम्बे समय से गांजा तस्करी के कार्य में लिप्त है। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल रंजीत कुमार, कां. राजेश तिवारी, कां. अवधेश कुमार और कां. प्रमोद कुमार सरोज शामिल थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading