ग़ाज़ीपुर :17 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत

गहमर। दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के गहमर  स्टेशन के अप आउटर  सिग्नल के आगे देर रात एक  युवक की किसी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने जीआर पी दिलदारनगर को सूचित किया। मौके पर पहुंच जीआरपी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया।
         

प्राप्त जानकारी के अनुसार गहमर स्टेशन के पूरब अप लाइन पर युवक कि किसी ट्रेन से कटकर मौत की सूचना पर  मौके पर पहुंच जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। उसके पास से उस के पास से मिले मोबाइल सेे संपर्क करने पर उक्त युवक थाना क्षेत्र के सायर निवासी वकील अहमद पुत्र नफीस उम्र 17 वर्ष ज्ञात हुआ। उक्त युवक कामाख्या विद्यापीठ सेवराई विद्यालय का 12वींं का छात्र था जो कि शुक्रवार की शाम अपने परिजनों से किसी बात पर कहासुनी कर घर से गायब हो गया था। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद जीआरपी ने शनिवार को लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading