बोलेरो,तमंचा कारतूस और 45 पेटी शराब के साथ, चार तस्कर गिरफ़्तार

गाजीपुर : सादात थाना व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को चेकिग के दौरान एक बोलेरो से 45 पेटी अपमिश्रित शराब बरामद की। वाहन में बैठे चार तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर अभियुक्तों को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थानाध्यक्ष सादात व स्वाट टीम प्रभारी मय हमराह के मकदूमपुर बाजार नहर पुलिया पर चेकिग कर रहे थे। इस दौरान एक बोलेरो व एक अदद मोटरसाइकिल में 45 पेटी अपमिश्रित शराब के साथ चार शराब तस्कर आ रहे थे। टीम ने सभी को धर-दबोचा। इसमें किशन देव यादव पुत्र स्व. कल्पनाथ यादव ग्राम बोझवापुर थाना सैदपुर गाजीपुर, फूलबदन पुत्र धरमू राम ग्राम मोकलपुर डिहवा थाना मेहनाजपुर आजमगढ़, सोनू कुमार पुत्र केशव राम ग्राम लालमऊवन थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ और सोनू यादव पुत्र राजेंद्र यादव ग्राम ककरही थाना सैदपुर गाजीपुर शामिल हैं। अभियुक्त सोनू यादव की तलाशी में तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उनके विरूद्ध धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विनीत राय प्रभारी स्वाट टीम व थानाध्यक्ष रामआसरे राय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading