तालाब मे मिला युवक का शव

विश्वजीत मिश्रा की रिपोर्ट

वाराणसी। रोहनिया के गंगा पुर (सुई चक) निवासी लल्लू शर्मा पुत्र राम चन्द्र शर्मा उम्र लगभग 30वर्ष आजसुबह घर से शौच के लिए निकले थे कि घर से करीब एक किलोमीटर दूर तालाब में संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला।

मृतक लल्लू शर्मा मूल रूप से रामनगर के रहने वाले थे। 20 वर्ष से अपनी बहन सुमन देवी निवासी सुई चक रोहनिया के यहां रह कर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। आज सुबह शौच के लिए ग्रामीण जब तालाब के पास गए तो पानी में देखकर घर को सूचना दिए। सूचना मिलते ही मौके पर बहन सुमन देवी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading