नजूल के ज़मीन पर अवैध कब्जा को प्रशासन ने ध्वस्त किया।

ध्वस्त हुआ नजूल के जमीन पर अवैध कब्जा

जेसीबी लगाकर किया गया ध्वस्त

गाजीपुर।सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में छोटा महादेवा मोहल्ला में नजूल की भूमि पर 5 लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था जिसको प्रशासन ने रविवार को जेसीबी लगाकर ध्वस्त करा दिया।जिला प्रशासन के इस कार्यवाही के दौरान पुरे मुहल्ला सहित कार्यवाही स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।सदरण एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि छोटा महादेवा में महेंद्र यादव, विजय यादव, शिवशंकर यादव, सपा नेता बजरंगी यादव, सुभाष गुप्ता तथा जितेंद्र बिन्द नजूल की सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था, जिसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रशासन द्वारा की गई। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने भी नजूल की जमीन पर अवैध कब्जा किया है उसे ध्वस्त कराया जाएगा ।प्रशासन के इस कार्यवाही के दौरान सदर तहसीलदार मुकेश सिंह, लेखपाल, सदर कोतवाली प्रभारी विमल मिश्रा, गोराबाजार चौकी इंचार्ज अनुराग गोस्वामी सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading