प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर के खेल मैदान पर हुआ क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का उद्घाटन। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनक कुशवाहा ने फीता काटकर व खिलाड़यों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिसके बाद जमानियां क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मैच में स्टार स्पोर्टिंग क्लब जमानियां ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। जहां बुढाडीह स्पोर्टिंग क्लब ने 12 ओवरों में 109 रन बनाया। वहीं स्टार स्पोर्टिंग क्लब जमानियां ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 80 रन पर ही सिमट गई। इस तरह से बुढाडीह स्पोर्टिंग क्लब ने 20 रन से मैच जीत लिया।इस मैच में बुढ़ाडीह के खिलाड़ी अभिनंदन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उक्त मौके पर मैच के उप मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस चेयरमैन सैफ सिद्दीकी, आयोजक मंडल के अध्यक्ष अमरीश गुप्ता, संचालक गुफरान सलमानी और जमानियां क्रिकेट क्लब के सदस्य मौजूद रहेक्रिकेट
Related Posts
Ghazipur में हिंदू रीति रिवाज संग बड़ा खिलवाड़?विधायक संग हो गया खेला! आक्रोश
गाज़ीपुर। रविवार को आरटीआई मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम में प्रशासन की घोर लापरवाही…
बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न
पूरी अकीदत से मना ईद-उल-अजहा का पर्व, गले मिल दी एक दूसरे को बधाई, मुल्क की तरक्की और अमनचैन की…
17 राशी गौवंश के साथ 3 तश्कर हुए गिरफ्तार
संवाददाता: सऊद अंसारी पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत एवं पुलिस…