वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट
तिलोई/रायबरेली।थाना मोहनगंज के ग्राम बधौना में आज्ञात कारण शनिवार की रात्रि लगभग बारह बजे के करीब शिवदास मिश्रा के मकान में आग लग गयी आग की लपट को देख ग्रामीणों द्वारा काबू करने का प्रयास किया लेकिन आग तब तक अपना विकराल रुप धारण कर लिया इसकी सूचना पीड़ित शिवदास द्वारा फायर स्टेशन मोहनगंज को दिया गया जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंचे तब तक गृहस्वामी का लगभग चार लाख का समान जल कर राख हो गया इतना ही नही छप्पर के नीचे बधी गाय भी बुरी तरह जल कर जख्मी हो गयी घर के समान बचाने में शिवदास की चौदह बर्षीय पुत्री भी झुलस गयी जिसे लोगों की मदत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार करके घर भेज दिया गया हैं।
