हमारे इतिहास से छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा है : अनिल कुमार सिंह
संवाददाता: सुनील सिंह
बलिया। हमारी जमीन सीलिंग में ले ली गई। हमारी रियासतें मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया गया। आरक्षण लगाकर हमें रोजी रोजगार ,नौकरी राजनीति आदि में सीमित कर दिया गया। यही नहीं फिल्मों में हमें खलनायक की भूमिका में प्रस्तुत कर हमारे इतिहास से छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें क्षत्रिय भारत महासभा के परिचायक बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री एक्स इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने सहतवार बलेउर में शिलांशंक मैरिज हाल में क्षत्रिय समाज के परिचायक बैठक में रविवार को कहा। श्री सिंह ने कहा कि समाज को संगठित करने के पीछे समाज को एक सूत्र में पिरोना है ताकि उन्हें अधिकारों से वंचित न होना पड़े और यह समाज अपने हक की लड़ाई में भागीदार बने ।कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई किसी जाति विशेष से नहीं है ।हमारी लड़ाई जात पात की नफरत फैलाकर हमें नीचा दिखाने वालों से है। हमारी संख्या उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र ,राजस्थान ,गुजरात, बिहार,हिमांचल आदि प्रांतों में कम नहीं है। यह कौम कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया है। प्रमुख रूप से आनंद प्रकाश सिंह , मृत्युंजय सिंह,कैप्टन शंकर सिंह, जयंत सिंह , वीरेंद्र सिंह ,योगेंद्र सिंह ,दीपक सिंह , दिलीप कुमार सिंह, शेखर दत्त सिंह,संतोष कुमार सिंह सहित आदि लोगों ने संबोधित किया। मुन्ना सिंह ,कृपाशंकर सिंह ,अजय बहादुर सिंह, शशिधर सिंह, मनोज कुमार सिंह ,जनार्दन सिंह ,अनुज सिंह,जवाहर सिंह ,सोनू सिंह ,रामजी सिंह ,सत्येंद्र सिंह, शुभ नारायण सिंह ,विमलेश सिंह ,दिनेश सिंह ,कामेश्वर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रेवती रंजन सिंह एवं संचालन मानवाधिकार वादी रोहित सिंह ने किया । आयोजक कैप्टन शंकर सिंह रहे।।