ग़ाज़ीपुर। जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना बसी सखी के बैच का उद्घाटन जिले के मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश सरकार की ये एक महत्वकांक्षी परियोजना है जिसके अंतर्गत समूह की 1254 महिलाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य साशन द्वारा जिले को आवंटित किया गया है। जिसमे पहले बैच में सदर क्षेत्र की 50 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर अपने उध्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं को बताया गया कि प्रशिक्षण उपरांत वो गाँव मे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से न केवल केवल बैंकिंग का कार्य एक बीसी के रूप में कर सकती हैं अपितु अपने पैरों पर खड़े होकर स्वावलंबी बन सकती है, जिससे न केवल अपने लिए अपितु परिवार के लिए भी एक माध्यम बनेगी। इस कार्य को करने पर शुरुवाती समय मे ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उनको मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। पूरे प्रशिक्षण सत्र में इन महिलाओं को अपने अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा बताया जाएगा। अंत मे उनकी सर्टिफिकेशन की एक परीक्षा भी IIBF द्वारा लिया जाएगा। जिसमे उत्तीर्ण करने के पश्चात वो अपना खुद का कार्य प्रारंभ करेंगी। लॉक डाउन के पश्चात से ही सरकार का ये प्रयास रहा है की महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा सके। इसी क्रम मे महिला बीसी का ये प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक सुरजकांत, ग्रामीण आजीविका के मिशन प्रबंधक परितोष पांडेय, अनिल चौरसिया, संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ संकाय सुशांत श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार धर्मेंद्र देव उपस्थित थे। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया।

