मणि मंजरी राय आत्महत्या केस मे आया नया अपडेट

संवाददाता: सुनील सिंह

बलिया। नगर पंचायत मनियर के चर्चित ईओ पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय आत्महत्या के मामले में आरोपित कर लिपिक विनोद कुमार सिंह ने आत्महत्या मामले से जुड़ी पत्रावली की फाइलें नगर पंचायत मनियर के ईओ रामबदन यादव को प्राप्त करा दिया है तथा एक पत्रावली के विषय में कहा गया है कि क्रम संख्या 23 नंबर की पत्रावली कार्यालय नगर पंचायत मनियर की अलमारी में है । बताते चलें कि मणि मंजरी राय आत्महत्या मामले में आदर्श नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता ,सिकंदरपुर नगर पंचायत के ई ओ संजय राव ,मनियर नगर पंचायत के तत्कालीन टैक्स लिपिक विनोद कुमार सिंह , तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश कुमार ,मणि मंजरी राय के निजी वाहन चालक चंदन कुमार आरोपित हैं जिसमें पुलिस ने सिकंदरपुर नगर पंचायत के ई ओ संजय राव को क्लीन चिट दे दिया है तथा विनोद कुमार सिंह की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक लगा दी गई है। शेष आरोपी फिलहाल जेल में है। मणि मंजरी राय आत्महत्या मामले में विनोद कुमार सिंह आरोपी होने के कारण निलंबित कर दिए गए थे । विनोद कुमार सिंह ने नगर पंचायत मनियर के ई ओ राम बदन यादव को प्रार्थना पत्र देकर मांग किया था कि मुझे सेवा में बहाल किया जाय ताकि इस मामले से संबंधित पत्रावली विवेचना अधिकारी को उपलब्ध करा सके ।उपरोक्त पत्रावलियों का महत्व इसलिए है कि मृतक मणि मंजरी राय के भाई बिजयानंद राय ने आरोप लगाया था कि मेरी बहन की फर्जी हस्ताक्षर कर शासन से धन मंगा लिया गया था और मेरी बहन पर बिना टेंडर कराए करीब दो करोड़ के 35 कार्यों को कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा था । इसमें चेयरमैन भीम गुप्ता, ईओ संजय राव तथा कुछ ठेकेदार दबाव बना रहे थे। बताते चलें कि नगर पंचायत मनियर की तत्कालीन युवा पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय बिगत 6 जुलाई 2020 को बलिया तिखमपुर स्थित आवास विकास कॉलोनी में अपने किराए के रूम में पंखे के हुक से फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उनके आत्महत्या करने के कारण का स्पष्ट संकेत नहीं था । उस समय जब जांच टीम नगर पंचायत मनियर के कार्यालय पर फाइलों की जांच करने के लिए आई थी तो 34 कार्यों की पत्रावली उन्हें नहीं मिली थी। इसके बाद बलिया कोतवाली विवेचक ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 306 के अतिरिक्त फाइलें गायब करने के आरोप में धारा 201 की बढ़ोतरी कर दी। इस संबंध में पूछे जाने पर मनियर नगर पंचायत के ईओ राम बदन यादव ने कहा विनोद सिंह ने पत्रावलियां हमें उपलब्ध करा दिया है तथा एक पत्रावली नगर पंचायत कार्यालय की अलमारी में है ।विनोद सिंह लगातार अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading