गाजीपुर | देश में आंदोलनरत किसानों की मांगों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर दिनांक 7 दिसम्बर से शुरू हुए किसान यात्रा के दसवें दिन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में सदर ब्लाक अंतर्गत माहेपुर ग्राम में किसान यात्रा निकाली गई । किसान यात्रा के पश्चात कन्हैया यादव के घर पर किसान चौपाल भी आयोजित की गई ।
इस चौपाल में अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार किसानों का माखौल उड़ा रही है । किसानों का माखौल उड़ाना मोदी सरकार को मंहगा पड़ेगा । किसान अन्नदाता है, वह हमारी भोजन की थाली को सजाता है मगर मोदी सरकार किसानों का सम्मान न कर पूंजीपति मित्रों की थैली भरने का काम कर रही है । किसानों की थाली का अन्न पूंजीपतियों की थाली में सजा रही है मोदी सरकार । देश का किसान जब कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर हो तो समाजवादी पार्टी चुप कैसे बैठ सकता है । उन्होंने कहा कि इस किसान विरोधी काला कानून के चलते देश का किसान अपने ही खेतों में मजदूर
होकर रह जाएगा ।उसे पूंजी पतियों के इशारे पर ही फसल उगानी और काटनी होगी और उस फसल का दाम भी पूंजीपति ही तय करेंगे । उनके खेतों और फसलों पर पूरी तरह से पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा । इस किसान विरोधी काला कानून के चलते देश का किसान पूंजीपतियों और औद्योगिक घरानों का गुलाम बन कर रह जाएगा । देश की मोदी सरकार ने पहले सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में सौंप कर और अब किसानों के खेतों को पूजी पतियों को सौंप कर देश को बहुराष्ट्रीय कंपनियों और औद्योगिक घरानों के हाथों में गिरवी रखने की साजिश रची है , उन्होंने कहा कि जिस दिन इस देश की कंपनियों ,सरकारी उपक्रमों और खेतों पर पूजी पतियों ,बहुराष्ट्रीय कंपनियों का कब्जा हो जाएगा हम आर्थिक रूप से गुलाम हो जाएंगे और जिस दिन हम आर्थिक रूप से गुलाम हो जाएंगे दुनिया की कोई भी ताकत हमें राजनीतिक रूप से गुलाम होने से नहीं रोक सकती । उन्होंने कहा इसी तरह व्यापार करने के बहाने ईस्ट इंडिया कंपनी इस देश में आई थी ,परिणाम क्या हुआ था गुलामी की जंजीरों में जकड़ दिए गए थे हम और उस गुलामी से मुक्ति पाने में इस देश को कितनी बड़ी कीमत अदा करनी पडी थी ,शायद देश अभी भूला नहीं होगा । उन्होंने तत्काल किसान विरोधी काला कानून वापस लेने की मांग किया ।
इस किसान चौपाल में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष सदानंद कनौजिया, कन्हैया यादव अवधेश यादव ,अरविंद कुशवाहा, भोला यादव, राधेश्याम यादव अर्जुन यादव सच्चिदानंद यादव ,दयाशंकर यादव ,रतीश सिंह ,राकेश सिंह ,हरिशंकर साहनी ,मनोज यादव, रामदुलार गुप्तांग, छोटे लाल यादव ,चितरंजन यादव ,विपिन यादव ,पुन्नी यादव ,प्रेम यादव ,कैलाश ,राम जी विश्वकर्मा जयमेजर सिंह यादव आदि मौजूद थे । इस किसान चौपाल का संचालन कन्हैया यादव ने किया ।
