झोपड़ी में आग लगने से सामान जलकर राख, आग लगाने का आरोप

संवाददाता: सुनील सिंह

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम दुरौंधा में सरल राजभर पुत्र स्वर्गीय मथुरा राजभर की झोपड़ी में आग लग कर दो झोपड़ी ,एक खोंप, जलावन की लकड़ी, पेड़ पौधे तथा खाने-पीने की सामान जलकर खाक हो गया ।घटना मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे की है ।पीड़ित सरल राजभर ने अपने ही गांव के 4 लोगों के विरुद्ध झोपड़ी जलाने का आरोप लगाया है। साथी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के ऊपर आरोप लगाया है कि उनके इशारे पर इन लोगों ने मेरी झोपड़ी में आग लगाई। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading