प्रेमी के चक्कर में महिला पुलिसकर्मी ने लगाई खुद को फाँसी

संवाददाता- शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़-  जिले के फूलपुर कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी पूजा सिंह ने करीब दो सप्ताह पूर्व कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने महिला आरक्षी के कथित प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि कथित प्रेमी ने ही महिला आरक्षी को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया।
बतातें चलें कि चंदौली जनपद की निवासी महिला आरक्षी  फूलपुर कोतवाली में तैनात थी। सात फरवरी की शाम उसने कस्बे के किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना में महिला आरक्षी के पिता ने वाराणसी जनपद के बालाजी एक्सटेंशन लंका के अविनाश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की छानबीन में यह तथ्य सामने आया कि मृतक महिला आरक्षी वर्ष 2016 में वाराणसी में पढ़ती थी। इसी दौरान वह अवनीश के सम्पर्क में आयी और दोनों में प्रेम हो गया। यही नहीं दोनों के बीच शारिरिक सम्बन्ध भी था। इसी बीच मृतका वर्ष 2018 में महिला आरक्षी के पद पर तैनात हो गयी। वह फूलपुर में सरकारी आवास में न रहकर किराये के कमरे में रहने लगी।  पुलिस की जांच यह भी तथ्य सामने आया कि महिला गर्भवती भी थी। यही नहीं कथित प्रेमी को मृतका आरक्षी ने लोन लेकर महंगे वाहन और लाखों रूपये दिये थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading