गाजीपुर । दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया गांव में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को राइन युवा कमेटी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर मास्टर अनवर राईनी ने कहा कि यह आजादी हमारे देश की वीर जवानों के बलिदान और संघर्षों के फलस्वरूप हमें मिली है। इस आजादी के लिए जब ना जाने कितनी माताओं ने अपने कोख,कितनी बहनों ने अपना सुहाग और कितने युवाओं ने अपने जान की कुर्बानी दी तब जाकर आज हम स्वतंत्र हुए यह दिन खुशी से मना रहे हैं। मोहम्मद नसरुल्ला राईनी ने कहा कि आज का दिन आजादी की लड़ाई में शहीद और बलिदानियों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ देश को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित होने का है। इस अवसर पर देशभक्ति गीत के साथ स्वतंत्रता दिवस पर तमाम वक्ताओं ने अपने उदगार ब्यक्त किये।
Related Posts
JEE व NEET परीक्षा के विरोध पर पुलिस का जमकर लाठी चार्ज
ब्यूरो डेस्क | सितम्बर महीने में होने वाली NEET और JEE परीक्षाओं का विरोध अब और तेज हो गया है.…
Video: अलीगढ़ में युवकों का पिस्टल वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर हड़कंप!
रिपोर्टर: जेड ए खान अलीगढ़ (Aligarh) में जवां थाना (Jawa Police Station) क्षेत्र के ग्राम रठगांव (Rathgaon) से एक वीडियो…
जमानिया विधानसभा में वाइल्ड कार्ड एंट्री, बिगड़ा चुनावी समीकरण! BJP Exposed?
जमानिया। विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले मानवेंद्र सिंह मानव वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र थे उन्होंने…
