कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन।

मऊ ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर पूरे प्रदेश में हर जिले पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन करते हुए, जनपद मऊ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री इंतेखाब आलम एवं शहर अध्यक्ष श्री बिष्णु प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय को जिलाधिकारी के माध्यम द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि किसानों को पूजिपतियों का गुलाम बनानें का षड्यंत्र किया जा रहा है।केन्द्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानूनों को समाप्त करवाने के लिए आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान मऊ कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और हमारी मांग:-
1 हम मांग करते हैं कि तीनों किसान विरोधी बिल वापिस किये जाय एवं किसानों से वार्ता कर इसका समाधान किया जाए। साथ ही किसानों का उत्पीड़न तत्काल बन्द किया जाए।
2 जनपद में घोसी से मझवारा के बीच तीन धान क्रय केन्द्र थे एवं कोपागंज से सकारात्मक के बीच भी तीन केन्द्र थे परन्तु सभी बन्द हैं या बोरे की कमी बताकर धान क्रय नहीं कर रहें हैं। ये सब धान उत्पादन के इलाके हैं। अतएव क्रय केन्द्रों को सक्रिय करते हुए खरीद सुनिश्चित की जाए।
धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से श्री इंतेखाब आलम,बिष्णु कुशवाहा , राष्ट्रकुवंर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजय यादव, राजमंगल यादव, छोटेलाल, इस्माइल, घनश्याम सहाय, सावन्त सिंह, शैलेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश ठाकुर, प्रेमचन्द चौहान, मनोज गिहार, रमन पाण्डेय, ओवेदुल्लाह अंसारी, अरशद , शिवाजी कनौजिया, विनोद कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, स्वामीनाथ राय, राधेश्याम सिंह, राजकुमार राय, चन्द्रभान यादव, साहब सिंह, सुजीत सिंह, सुहेल नोमानी, रमेश प्रताप सिंह, तैसीफ इलाही , मासूम अंसारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading