सड़क दुर्घटना मुक्त भारत हेलमेटमैन ने वितरण किया हेलमेट… ग़ाज़ीपुर जनपद के जमानिया के हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राघवेंद्र कुमार ने पूरे भारत S.P. ग्रामीण के साथ मिलकर हेलमेटमैन राघवेंद्र कुमार ने हेलमेट वितरण कर कहा कि 2014 में मेरा दोस्त की मृत्यु हो जाने के बाद अबतक 48 हज़ार हेलमेट बाँट चूके है,श्री राघवेंद्र कुमार का यह ग़ाज़ीपुर में दूसरा कार्यक्रम था।राज्य सरकार व केंद्र सरकार के सहयोग के बिना भारत मे सड़क दुर्घटना मुक्त भारत का एक अभियान चलाया जा रहा है।हेलमेट मैन बताया कि उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर से ग़ाज़ियाबाद तक हज़ारों हेलमेट बांटे गए।जिस किसी का हेलमेट पर अगर चालान हुआ है तो, उसे 5 लाख रुपये का बीमा और एक हेलमेट दिया जाएगा।मैं नही चाहता कि मेरे मित्र के तरह कोई और भी मित्र अपना दुर्घटना में जान गवाए।हेलमेट मैन ने कहा कि हेलमेट चालान से दुखी व्यक्ति नि:शुल्क हेलमेट प्राप्त करे और साथ मे 5 लाख का बीमा भी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जमानिया प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, स्टेशन चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय, डॉ. राकेश सिंह,संचालन शास्त्री जी और अध्यक्षता डॉ शरद कुमार ने किया।
सड़क दुर्घटना मुक्त भारत, हेलमेट मैन ने मुफ़्त हेलमेट वितरण किया हेलमेट।