ब्यूरो डेस्क। बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चुनावी रैली संबोधित कर रहे है प्रधानमंत्री ने इस रैली में भागलपुर की जनता को एक बार फिर 370, राम मंदिर, तीन तलाक जैसे मुद्दों को याद दिलाया। पीएम मोदी ने कहा कि “NDA के विरोध में आज जो लोग खड़े हैं, वो देशहित के हर फैसले का विरोध कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाने का फैसला हो, ये लोग विरोध में हैं। तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को नए अधिकार देना हो, ये लोग विरोध में हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “भारत की जांबाज सेना आतंकियों पर कोई कार्रवाई करे, सदहद पर तिरंगे की शान बढ़ाए, ये लोग विरोध में हैं। सुप्रीम कोर्ट अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने को कहे, ये लोग विरोध में हैं। राष्ट्रहित में कोई भी, कुछ भी फैसला ले, ये लोग विरोध में हैं।”
चुकी पूरे देश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है और इस महामारी की रोकथाम के लिए कहा गया है कि 2 गज की दूरी है जरूरी, जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। लेकिन इन सबके बीच बिहार में हो रहे चुनावी जनसभाएं, कोविड-19 की गाइडलाइन को ठेंगा दिखाती हुई नजर आ रही है।
भारत की जांबाज सेना आतंकियों पर कोई कार्रवाई करे, सदहद पर तिरंगे की शान बढ़ाए, ये लोग विरोध में हैं। सुप्रीम कोर्ट अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने को कहे, ये लोग विरोध में हैं। राष्ट्रहित में कोई भी, कुछ भी फैसला ले, ये लोग विरोध में हैं: प्रधानमंत्री #BiharElections https://t.co/5CIteHXl56
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2020