सपा संरक्षक मुलायम सिंह के स्वास्थ्य लाभ के लिए किये हवन पूजा।

जमानियां। शारदीय नवरात्र पर्व के प्रथम दिन शनिवार को हरबलम्पुर गांव स्थित काली माता मंदिर परिषर में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ लाभ के लिए सपाइयों ने किया हवन पूजन।
बताते चले कि मुलायम सिंह यादव विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे है। यह सूचना सुनकर उनके चाहने वाले लोगो के अंदर कुछ मायूसी छा गयी है। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सपा कार्यकर्ता विभिन्न तरह की मिन्नते व पूजा पाठ कर रहे है। इसी के तहत हरबलम्पुर गांव निवासी हिन्दू पीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व युवा सपा नेता अम्बरीष यादव ने अपने गांव के काली माता मंदिर पर मुलायम सिंह यादव का फ़ोटो रखकर पंडित पप्पी तिवारी के मंत्रोचार से मुलायम सिंह यादव को जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन पूजन किया। इस दौरान अम्बरीष ने बताया कि मुलायम सिंह यादव गांव गरीब किसानों की आवाज है और वह जितना जल्दी स्वस्थ होंगे उतने ही जल्दी इनकी आवाज को और बल मिलेगा तथा कार्यकर्ता दुगनी ऊर्जा के साथ अपने नेता के आशीर्वाद व आदेश का पालन करते हुवे गरीबो के हक हुक़ूक़ की लड़ाई लड़ेंगे। हम माता रानी से हवन पूजन करके अपने नेता को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते है। इस मौके पर रामाश्रय यादव, वीरेंद्र यादव, उमेश यादव, राकेश यादव बबलू, अरुण, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading