ग़ाज़ीपुर: 58 अवैध ई टिकट के साथ 2 गिरफ़्तार

संवादाता: हसीन अंसारी

गाजीपुर। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गाजीपुर सिटी प्रभारी निरीक्षक उदय राज, उप निरीक्षक गुलाब सरोज साथ स्टाफ उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार रेलवे के आरक्षित ई-टिकट को पर्सनल आईडी पर बनाकर बेचने वाले अवैध दलालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान चलाया जा रहा है। इसके क्रम में मुखबिर की सूचना पर कासिमाबाद कस्बा में स्थित नीरज ट्रैवल्स जनसेवा केंद्र पर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध रूप से रेलवे के ई-टिकट दलाली के संबंध धरवार मुहल्ला निवासी संदीप गुप्ता और सोनबरसा निवासी धनजंय शर्मा को आईआरसीटीसी की साइट पर पर्सनल यूजर आईडी बनाकर रेल टिकटों का अवैध व्यापार करना पाए जाने पर रेल अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से 58 रिजर्वेशन ई-टिकट कीमत लगभग 78000/- जिन सभी पर यात्रा शेष है व 30 अदद ई-टिकट कीमत लगभग 40000/- जिन पर यात्रा की जा चुकी थी, बरामद हुई। रेसुब पोस्ट गाजीपुर सिटी पर रेल अधिनियम अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने रेल ई- टिकट बनाकर जरूरतमंद लोगो से 300 से 400 रुपया ज्यादा दलाली लेना स्वीकार किया। मामले की जांच उदयराज निरीक्षक गाजीपुर सिटी द्वारा की जाएगी। अभियुक्तों के पास से बरामद लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामग्री से जांच के दौरान और भी नए खुलासे होने की संभावना है। टीम में रेलवे सुरक्षा बल गाजीपुर सिटी से स.उ.नि. बुद्धन राम, हेड कांस्टेबल मो. गुफरान, हेड कांस्टेबल रमाकांत पांडेय, हेड कांस्टेबल संजय कुमार राय, हेड कांस्टेबल नागेंद्र शुक्ला, कांस्टेबल नमित कुमार राय, कांस्टेबल वासुदेव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading