UP बोर्ड के एग्जाम का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ तो इसमें लड़कियां लड़कों से कहीं ज्यादा खड़ी मिलीं। प्रदेश स्तरी की मेरिट लिस्ट की बात की जाए तो 10वीं और 12वीं में 67 बेटियों ने स्थान बनाया जबकि छात्रों की संख्या में महज 6 रही। यही स्थिति 2024 के परीक्षा परिणाम में हुई थी। इस बार प्रयागराज की महक जायसवाल यूपी में टॉपर रहीं। जबकि, बरेली में ड्राइवर के बेटे ने जिला टॉप किया है
प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में स्टेट टॉप किया। रिजल्ट आने के बाद जब महक कॉलेज कैंपस में आईं, तो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं थीं। लोग उनकी फोटो खींचने को उतावले थे। महक ने मुस्कराते हुए विक्ट्री साइन बनाया। महक ने 97.20% मार्क्स हासिल किए हैं।

महक की मां कुसुम 5वीं तक पढ़ी हैं। पिता शिव प्रसाद खुद 12वीं तक पढ़ पाए थे। गरीबी के चलते दोनों पढ़ाई नहीं कर सके। रोजगार नहीं था, इसलिए शिव मेहनत मजदूरी करते थे। वह अपने बच्चों को अच्छी एजुकेशन देना चाहते थे। लेकिन गरीबी आड़े आ रही थी। फिर पत्नी कुसुम जायसवाल के मायके वालों ने मदद की। इसके बाद शिव अपने साले अनिल के ढाबे के पास दुकान चलाने लगे। उन्होंने PM आवास के लिए भी अप्लाई किया था, लेकिन कुछ कागजात कम पड़ गए। इसलिए यह नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि महक डॉक्टर बनना चाहती है। ये लोग बहुत गरीब हैं। घर में बिजली नहीं रहती थी, लेकिन वह कैसे भी पढ़ने का जुगाड़ बना ही लेती थी। उसको बड़ी बहन ही पढ़ाती थी, क्योंकि कोचिंग पढ़ने का पैसा नहीं था।
खबर के अनुसार महक का घर फूलपुर के गांव करेहटी में है। यह शहर से करीब 30Km दूर है। यह घर मिट्टी और खपरैल से बना है, लेकिन बारिश में ढह गया था। आसपास रहने वालों ने कहना है कि जब कोरोना का लॉकडाउन हुआ था, तभी शिव प्रसाद का घर टूट गया था। बहुत गरीब लोग हैं, इसलिए दोबारा घर बनवा नहीं पाए।
यूपी के 12वीं जिला टॉपरों का प्रोफाइल:















































































