रिपोर्ट: हसीन अंसारी
…………………
गाज़ीपुर। पुलिस ने गहमर थाना क्षेत्र के बसुका से घर पर दबिश देकर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम् क्षेत्राधिकारी जमानिया तथा प्रभारी निरीक्षक गहमर के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशन मे उ0नि0 विनोद कुमार पाण्डेय ने हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र व वारण्टी/NBW की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त ओमप्रकाश पाल पुत्र लल्लन पाल निवासी बसुका थाना गहमर गाजीपुर के घर गुरुवार सुबह 10 बजे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। जिसके सम्बन्ध मे मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर का मु0नं0 1388/12 धारा 279,304A IPC का NBW जारी किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि विनोद कुमार पाण्डेय थाना गहमर के साथ का0 शशिभूषण शर्मा और का0 धर्मेन्द्र यादव मौजूद थे।
