Ghazipur: खतरे के निशान पर पहुंचीं गंगा, बाढ़ की आशंका…

रिपोर्ट: हसीन अंसारी

……………….…………

ग़ाज़ीपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर से जनपद के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग़ाज़ीपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि गंगा 2 सेंटीमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से बढ़ रही है।ग़ाज़ीपुर में गंगा खतरे के निशान से महज कुछ दूर हैं।

गाजीपुर में गंगा की स्थिति व स्थानीय की प्रतिक्रिया

जिले में गंगा 62.860 मीटर पर बह रही है।जबकि ग़ाज़ीपुर में 63.105 मीटर पर खतरे का निशान है।ऐसे में बाढ़ की आशंका से तटवर्तीय इलाकों में लोग भयभीत नजर आ रहे हैं।जबकि बाढ़ की आशंका के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।प्रशासनिक अफसर लगातार हालातो पर नजर रखे हुए हैं।बाढ़ राहत केंद्रों और बाढ़ निगरानी चौकियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।बाढ़ राहत एवं बचाव के मद्देनजर जिले के सभी एसडीएम और जिम्मेदार अफसरों को खास निर्देश दिए गए है।जबकि बाढ़ को लेकर तटवर्ती इलाको में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी गाज़ीपुर

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading